Wednesday 23 January 2019

लम्हों के कुछ मीठे पल - कविता

लम्हों के कुछ मीठे पल - कविता


शिशिर सुबह की मधुबेला हो,
प्रभु मिलान अमृत वेला|
खिलते कलियों का मंज़र हो,
उठते लहरों का समंदर|
ओस के कुछ बूंद है,
वो रात के अवशेष हैं|
महकते फूलों की हो खुशबु,
मंडराते भौरों का नज़ारा|
नाचते जब मोर हैं,
झंकृत हुआ मन मोर हैं|
बागो का हो वादियाँ और,
चुस्कियाँ हो चाय की|
सुबह सूर्य की रौशनी हो,
नत मस्तक सब ख्वाहिशें है|
बीते लम्हों के मीठे पल,
चहकते चिड़ियों का कलरव|
  शिशिर सुबह की मधुबेला हो,
प्रभु मिलान अमृत वेला||

- मेनका

मिलिट्री मैन - कविता

मिलिट्री मैन - कविता दशक चाकरी की वीरों सा| पल-भर में क्यों अनदेख किया|| पलक झपकते दौड़ गए थे| घुटनो के बल रेंग गए थे|| भारत की माटी को हमने|...